दरकने लगी है बसपा की जमीन: अखिलेश यादव

Samajwadi Party
लखनऊ। समाजवादी पार्टी का कहना है कि सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी की समाप्ति की ओर है अब उसके नीचे की जमीन दरकने लगी है। वह दिन दूर नहीं है जब जनता बसपा की सत्ता छीन लेगी। सपा का कहना है कि जनता बहुजन समाज पार्टी व उसके मंत्रियों की हकीकत जान चुकी है, जिसके चलते वह बसपा को सत्ता दूर करने का निर्णय ले चुकी है।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि जनता के बीच जाकर उन्होंने इस बात को महसूस किया कि जनता बसपा के इस कार्यकाल में किस कदर ऊबी है। समाजवादी क्रान्तिरथ यात्रा निकालकर प्रदेश के तमाम इलाको का दौरा करने के उपरान्त पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें जनता का भरपूर सहयोग मिला तथा लोगों ने उन्हें अपने दुख दर्द बताए।

अखिलेश यादव ने कहा कि जब मुख्यमंत्री को इस बात का अहसास हो गया है कि जतना उनसे ऊब गयी है तो वह झूठी और जनता को बरगलाने वाली घोषणाएं कर उसे धोखा देने में जुट गयी हैं। उन्होंने कहा कि पहले से बनाए गये जिलों में अभी तक बुनियादी ढांचा तैयार नहीं हो पाया कि मायावती अन्य जिलों को बनाने में जुट गयीं।

यादव ने कहा कि बसपा सरकार काम करने के बजाय चिट्टी पत्री और जिलों के बंटवारे के सहारे दिन काट रही है। उन्होंने कहा कि जनता यह भली भांति जानती हैं कि मायावती ने जनहित में कुछ नहीं किया है। वर्तमान सरकार ने सभी वर्गों को उत्पीडि़त एवं अपमानित ही किया है। इसने अपने कार्यकाल में सिर्फ लूट मचाई है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार साढ़े चार साल तक राज करने के बाद भी आम आदमी के लिए बिजली, पानी व सड़कों का इंतजाम नहीं कर सकी लेकिन लेकिन पत्थरों से कमीशन अवश्य खाती रही। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने किसानों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। महंगाई लूट और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आम जनता की तकलीफों को समझती है और अन्याय तथा शोषण के खिलाफ संघर्ष करती रही है। आम जनता को राहत सिर्फ सपा की सरकार बनने से ही मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+