कनिमोझी की याचिका पर सुनवाई टली

न्यायाधीश ने कहा मैं मामले में 15 अक्तूबर तक आरोप तय करने की प्रक्रिया पूरी कर लेना चाहता हूं। कनिमोझी और शरद कुमार की जमानत आग्रहों पर सुनवाई के लिए 17 अक्तूबर की तारीख तय की जाए। कनिमोई और शरद कुमार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ताओं सुशील कुमार तथा अल्ताफ अहमद ने न्यायाधीश को सूचित किया कि वे शीर्ष अदालत के आदेश का अनुपालन करने के लिए बाध्य हैं जिसने जमानत आग्रह को खारिज करते हुए 20 जून को कहा था कि इस तरह के आवेदनों पर मामले में आरोप तय होने के बाद ही विचार किया जा सकता है।
2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में कनिमोझी पर रिश्वत लेने का आरोप है। जिसके बाद से वे तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनके साथ उनके सहयोगी शरद कुमार भी तिहाड़ जेल में कैद हैं। इतना ही नहीं कनिमोझी के अलावा ए राजा जो कि डीएमके सांसद और पूर्व संचार मंत्री हैं वे भी तिहाड़ जेल में बंद हैं। ए राजा 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के मुख्य आरोपी हैं।












Click it and Unblock the Notifications