हरियाणा: बिना तलाक लिए दूसरी शादी रचायी
जींद।
हरियाणा में आमतौर पर लुटेरी दुल्हन की खबरें आती रहती हैं। लेकिन अबकी बार ऐसा मामला सामने आया है जिसमें विवाहिता ने दूसरी शादी कर ली वो भी पहले पति को तलाक दिए बिना। यही नहीं उस पर ससुराल वालों ने घर की नकदी व घरेलू सामान चुराने का भी आरोप लगाया है। पानीपत जिले की एक महिला द्वारा पहले पति को तालाक दिए बगैर मात्र दो माह में दूसरी शादी रचाने तथा पहले सुसराल से गहने, नगदी तथा घरेलू सामान चुराने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने महिला के पहले पति की शिकायत पर महिला सहित चार लोगों के खिलाफ चोरी, अमानत में ख्यानत, धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गांव आसन निवासी अजमेर ने सदर थाना id="toptextpromo">पुलिस
को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी गत 11 जून को गांव वेसर पानीपत निवासी वेद सिंह की बेटी मीना कुमारी के साथ हुई थी। गत 11 जुलाई को मीना गांव आसन से लगभग डेढ़ लाख रुपये के गहने, 35 हजार रुपये की नगदी तथा कुछ घरेलू सामान लेकर अपने मायके मिलने गई थी। उसके बाद वह वापस सुसराल नहीं लौटी। अजमेर ने जब अपने सुसरालीजनों से मीना के बारे में पूछा तो उसे बीमार बताया गया। मीना के वापस सुसराल गांव आसन न लौटने पर एक सप्ताह पहले जब उसने गांव वेसर संपर्क साधा तो पता चला कि मीना ने गत तीन अगस्त को गांव कवि (पानीपत) निवासी अजीत के साथ शादी कर ली। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अजमेर
ने आरोप लगाया कि मीना ने दूसरी शादी रचाने से पहले न तो तालाक लिया और न ही उसके गहने, नगदी, घरेलू सामान को वापस लौटाया। पुलिस ने अजमेर की शिकायत पर मीना रानी, उसके वर्तमान पति अजीत, मीना के रिश्तेदार गांव आसन निवासी महेंद्र, बनी सिंह के खिलाफ चोरी, अमानत में ख्यानत, धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।











Click it and Unblock the Notifications