दाउद पाकिस्‍तान में है और हम हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं: चिदंबरम

Dawood Ibrahim
दिल्‍ली। दुनिया का दूसरा मोस्‍टवाटंड और अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाउद इब्राहिम पाकिस्‍तान के कराची शहर में मौजूद है। यह बात हमें पता है मगर हम उसका कुछ कर नहीं पा रहे। पाकिस्‍तान यह सब जानते हुए भी चुप है और हम हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। यह बात शुक्रवार को देश के गृह मंत्री पी चिदंबरम ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कही। चिदंबरम ने जल्‍द ही इस दिशा में एक ठोस कदम उठाने की बात कही है।

चिंदबरम ने दावा किया है कि दाउद के भाई अनीस इब्राहिम ने कुछ टेलीविजन चैनलों को फोन कर बताया था कि उसके भतीजे की हाल ही में शादी हुई है। गृह मंत्री ने कहा कि यह कोई नयी बात नहीं है। मुझे लगता है कि दाउद के भाई ने आपसे जो कहा है, हमें उससे अधिक जानकारी है। हमें पता है कि वह कहां है लेकिन निश्चित तौर पर मुझे इस बात की अनुमति कोई नहीं देगा कि मैं उस जगह जाकर उसके घर की निशानदेही करूं।

चिदंबरम ने कहा कि उन्‍होंने कई बार पाक के सामने यह सवाल उठाया है। मैने पाकिस्‍तान के गृह मंत्री से भी बात की है। लेकिन वे हमेशा से इंकार करते रहे हैं कि दाउद पाकिस्‍तान में है। चिदंबरम ने कहा कि पाकिस्‍तान के दावों के झूठा स‍ाबित होने का इंतजार करने के अलावा कुछ नहीं कर सकते। मुंबई में 1993 के विस्फोट के बाद 55 वर्षीय दाउद भारत से भाग गया था। उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कार्नर नोटिस भी है। अमेरिका के मुताबिक दाउद के अल कायदा से नजदीकी रिश्ते हैं। उसे 2003 में अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+