टैक्स चोर हसन अली की जमानत नामंजूर

ईडी ने हसन अली से पूछताछ जारी रखने के लिए बंबई हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की थी। जिसके बाद पीठ ने 16 अगस्त को हसन अली की जमानत याचिका स्थगित कर दी थी। इसके लिए कोर्ट में यह दलील दी गई थी कि अगर हसन अली को जमानत मिल गई तो वह देश से बाहर भाग सकता है जिससे इस केस की जांच में बाधा पहुंच सकती है।
ईडी ने अपनी दलील में यह भी कहा था कि इस बात के पर्याप्त सुबूत हैं कि हसन अली के विदेशों में कई खाते हैं। इसके अलावा इन खातों में लगभग 10 करोड़ रुपए की धनराशि जमा है। इतना ही नहीं हसन अली पर काला धन को सफेद बनाने के लिए शेयर बाजार में भी लगाने का आरोप है। ईडी हसन अली के विदेशों में जमा धन की जानकारी जुटाने के लिए विदेशों के कई बैंकों में संपर्क साध रही है।












Click it and Unblock the Notifications