DPL 2026 Auction: इस खतरनाक टीम में शामिल हुए आर्यवीर कोहली, विराट के भतीजे को मिला कितना पैसा?
DPL 2026 Auction: क्रिकेट के मैदान पर 'कोहली' सरनेम एक बार फिर सुर्खियों में है। टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के भतीजे 16 वर्षीय आर्यवीर कोहली को दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2026) के आगामी सीजन के लिए खरीद लिया गया है। बुधवार यानी 1 जुलाई को लीग के तीसरे सीजन के लिए आयोजित हुए ऑक्शन में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने इस युवा खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल किया।
बेस प्राइस से अधिक मिली रकम (DPL 2026 Auction)
आर्यवीर कोहली पिछले सीजन (2025) में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम का हिस्सा थे, हालांकि उन्हें तब एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिल सका था। दिल्ली प्रीमियर लीग के नियमों के मुताबिक खिलाड़ियों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया था। आर्यवीर कोहली को कैटेगरी 'C' में रखा गया था, जो इस लीग का सबसे निचला टियर (स्तर) है। इस कैटेगरी में दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के साथ पंजीकृत खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है।

क्या इस सीजन मिलेगा डेब्यू का मौका?
कैटेगरी 'C' के लिए बेस प्राइस (न्यूनतम कीमत) 1 लाख रुपये तय की गई थी। ऑक्शन के दौरान सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने आर्यवीर को उनके बेस प्राइस से 20 हजार रुपये अधिक देकर 1.20 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा। साल 2025 के सीजन में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने आर्यवीर को 1 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा था, लेकिन वह पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ बेंच पर ही बैठे रहे। इस बार नई फ्रेंचाइजी और बढ़ी हुई कीमत (1.20 लाख रुपये) के साथ यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान और टीम मैनेजमेंट आर्यवीर को प्लेइंग इलेवन में डेब्यू करने का अवसर देते हैं।
पिछले सीजन फाइनल में चूकी थी टीम
दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स को खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। नीतीश राणा की कप्तानी वाली वेस्ट दिल्ली लायंस ने उन्हें शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा किया था। उस मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 173/7 का स्कोर बनाया था, जिसे वेस्ट दिल्ली लायंस ने नीतीश राणा की 49 गेंदों पर 79 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 18 ओवर में ही हासिल कर लिया था। इस बार नई टीम के साथ सेंट्रल दिल्ली किंग्स की नजरें खिताब पर होंगी।
सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
पिछले सीजन की उपविजेता रही सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने ऑक्शन से पहले अपने कोर ग्रुप पर भरोसा जताया है। टीम ने मार्की खिलाड़ी यश धुल सहित कुल 9 खिलाड़ियों को रिटेन किया था।
यश धुल (मार्की प्लेयर) - 15 लाख रुपये
तेजस बारोका (कैटेगरी C) - 19 लाख रुपये
मनी ग्रेवाल (कैटेगरी A) - 18 लाख रुपये
जॉन्टी सिद्धू (कैटेगरी A) - 10 लाख रुपये
युगल सैनी (कैटेगरी B) - 3.8 लाख रुपये















Click it and Unblock the Notifications