Love Story: रील भाभी से नैना लड़ा बैठे थे Ram Kapoor, 'लॉकअप' में खोला 17 मिनट के 'लिपलॉक' का राज
Ram Kapoor Love Story: जब से 'लॉकअप' का दूसरा सीजन शुरू हुआ है, तब से टीवी के मोस्ट फेमस एक्टर में से एक राम कपूर सुर्खियों में हैं, कभी उनका 'रूड बर्ताव' तो कभी उनके विवादित बयान लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते हैं, बावजूद इसके उनके फैंस की क्रेजीनेस अपने इस एक्टर के लिए कम ही नहीं हो रही है।
मालूम हो कि टीवी के महंगे और सेक्सी एक्टर में से एक राम कपूर भले ही 'लॉकअप' में जैसे दिख रहे हैं, असली जिंदगी में 'वन वुमन मैन' हैं और उन्होंने अपनी पत्नी गौतमी से ही शिद्दत से प्यार किया है, हालांकि हर कपल की तरह की इनकी लाइफ में भी उतार-चढ़ाव आए।

कुछ बातें मीडिया में गॉसिप भी बनीं लेकिन सब वक्त से साथ हवा हो गईं और सच यही है कि राम कपूर अपनी पत्नी गौतमी और दोनों बेटों के साथ सुकून की लाइफ बिता रहे हैं। मालूम हो कि 'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम राम कपूर ने टीवी की ग्लैमरस अभिनेत्री गौतमी गाडगिल से प्रेम विवाह किया है, दोनों की मुलाकात टीवी के हिट शो 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुई थी, शो में तो गौतमी ने राम के भाभी की भूमिका निभाई थी लेकिन असल जिंदगी में वो उनकी बीवी हैं।
राम-गौतमी ने पहली ही नजर में एक-दूसरे को पसंद कर लिया था
गौतमी और राम ने पहली ही नजर में एक-दूसरे को पसंद कर लिया था, धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई जो कि जल्द मोहब्बत में बदल गई, फिर दो साल की डेटिंग के बाद दोनों ने 14 फरवरी 2003 में शादी कर ली थी, आज इस कपल को दो बेटे हैं।

'साक्षी तंवर के साथ 17 मिनट का लिपलॉक सीन'
साल 2011 के हिट शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में राम कपूर और शो की अभिनेत्री साक्षी तंवर के साथ 17 मिनट का 'लिपलॉक' सीन था, जिसकी काफी आलोचना भी हुई थी, हालांकि टीवी हिस्ट्री में इस तरह के सींस पहले के शो में नहीं हुए थे। इसके बाद कई जगहों पर मीडिया में गॉसिप बनी थी कि 'राम और गौतमी की पर्सनल लाइफ सही नहीं चल रही है, सेट से राम ने जब उन्हें फोन किया था तो उन्होंने फोन काट दिया था।'
'राम ने मुझे लिपलॉक पर पूरे सींस की जानकारी दी थी'
सालों बाद सिद्धार्थ कनन के दिए गए इंटरव्यू में गौतमी ने पूरी तस्वीर साफ की थी। उन्होंने बताया था कि 'राम ने मुझे फोन करके पूरे सींस की जानकारी दी थी, उस वक्त मैं ब्रेस्ट फीडिंग मदर थी। फोन रात करीब 2 बजे आया था, मैंने जब राम से लिपलॉक के बारे में सुना तो मैंने फोन काट दिया था लेकिन बाद में मुझे लगा कि ये सब तो एक्टिंग का पार्ट है, मैंने भी तो काम किया है इसलिए अगले दिन मैं नार्मल थी और हमारे बीच में सब ठीक ही रहा, जो कुछ भी कहा गया वो सब बकवास है।'

'लॉकअप में अपने लिपलॉक के बारे में बात की'
तो वहीं राम कपूर ने भी 'लॉकअप' में अपने लिपलॉक के बारे में बात की है, उन्होंने कहा कि आपकी पत्नी आप पर भरोसा करे इसकी जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ आप पर होती है, मैंने खुद उसे अपने 17 मिनट के 'लिपलॉक' सींस के बारे में बताया था , मैं ऑन स्क्रीन तीन बार ऐसा कर चुका हूं लेकिन मैं खुश नसीब हूं कि गौतमी ने अपना एतबार मुझ पर बनाए रखा। उसके विश्वास के बिना मेरे लिए ये सब आसान नहीं होता, उल्टा उसने मुझसे कहा था कि उसे मुझ पर प्राउड है।'

गौतमी गाडगिल ने मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया था
मालूम हो कि गौतमी गाडगिल ने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया था और उन्होंने 16 साल की उम्र में ग्लेमर की दुनिया में कदम रखा था। लोग उन्हें टीवी सीरीज़ 'कहता है दिल' में जया का किरदार निभाने के लिए सबसे ज़्यादा याद करते है। टीवी ड्रामा 'घर एक मंदिर' और 'परवरिश - सीज़न 2' ने उनकी लोकप्रियता को बढ़ाया इसके अलावा वो बहुत सारी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में दिख चुकी हैं।














Click it and Unblock the Notifications