गिलानी का अमरिकी बयान पर पलटवार

गिलानी ने राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक में कहा जिसमें आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में और अधिक करने के लिए पाकिस्तान पर दबाव नहीं डाला जा सकता। सभी परिस्थितियों में हमारे राष्टीय हितों का सम्मान किया जाना चहिए। प्रधानमंत्री ने इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) का हक्कानी एवं अफगानिस्तान में हाल के हमलों के साथ संबंध बताने के अमेरिकी सैन्य प्रमुख एडमिरल माइक मुलेन समेत वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों के आरोपों का खंडन किया और कहा कि ये आरोप पाकिस्तान के लिए चिंताजनक हैं।
आईएसआई प्रमुख अहमद शुजा पाशा ने किसी भी एकतरफा कार्रवाई की स्थिति में तीव्र और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। एक्सप्रेस 24x7 चैनल ने सूत्रो का हवाला देते हुए कहा कि पाशा ने हालांकि स्पष्ट किया कि आतंकवाद से लड़ाई के नाम पर अमेरिका का पाकिस्तान के भीतर हमला अस्वीकार्य होगा और इसका तीव्र और जवाबी उत्तर दिया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications