यूपी: गश्त पर निकले दो सिपाहियों की हत्या, राइफल गायब
मथुरा।
उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में गश्त पर गए दो सिपाहियों की मंगलवार रात हत्या कर दी गई। दोनों के सिर पर गोली मारी गई है। हत्या करने वालों ने कारतूस और एक सिपाही की रायफल भी लूट लिया है। घटना की वजह साफ नहीं हो पाई है। आइजी रेंज ने दोनों सिपाहियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा और घटना का सुराग देने वाले को एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। मृतक एक सिपाही की पत्नी कन्नौज में सब-इंस्पेक्टर है। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के अनुसार जनपद मथुरा के बाजना चौकी के सिपाही रामवीर सिंह और कृष्ण कुमार मंगलवार शाम 6 बजे बाइक से गश्त के लिए निकले थे। दोनों सिपाही गश्त के बाद बाद वापस नहीं आए। बुधवार की सुबह स्थानीय निवासियों ने रोड पर खून फैला देखा। इसके बाद आसपास नजर दौड़ाई तो सड़क किनारे दो शव पड़े हुए थे। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की शिनाख्त सिपाही कृष्ण कुमार और रामवीर के रूप में की। एक के सिर व छाती पर और दूसरे के सिर पर गोली मारी गई थी। पास ही बाइक और उनके मोबाइल पड़े थे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>दोनों
सिपाही गश्त के दौरान रायफल लेकर निकले थे। खोजबीन में एक मौका-ए-वारदात के नजदीक ही खेत में पड़ी थी, जबकि दूसरी नहीं मिली। दोनों सिपाहियों को दिए गए 30-30 कारतूस भी गायब थे। घटना की जानकारी मिलते ही आइजी रेंज पीके तिवारी, एसएसपी प्रेम गौतम समेत सभी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आगरा से डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। हालांकि, खोजी कुत्ता कोई क्लू नहीं दे सका। कृष्ण कुमार की पत्नी रंजना सिंह कन्नौज में एसआई है।











Click it and Unblock the Notifications