10 जनपथ पर होगा चिदंबरम की किस्‍मत पर फैसला

P Chidambaram to meet Sonian Gandhi at 10 Janpath
दिल्‍ली। 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले में फंसी सरकार के बीच बैठकों का दौर लगातार जारी है। कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी अब पी चिदंबरम पर कोई फैसला कर सकती हैं। इसी मामले पर चर्चा करने के लिए आज कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेता सोनिया गांधी को उनके निवास स्‍थान 10 जनपथ पर मिलने पहुंचे। इस पार्टी में वित्‍तमंत्री प्रणव मुखर्जी, रक्षामंत्री एके एंटनी और अहमद पटेल शामिल थे। इस बैठक पर 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले में पी चिदंबरम की भूमिका पर चर्चा के अलावा प्रणव मुखर्जी की पीएमओ को लिखी चिट्ठी के बारे में भी चर्चा की गई।

इस मीटिंग के बाद कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने यह संकेत दिए हैं कि वे 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले में घिरे पी चिदंबरम को 10 जनपद पर बुला सकती हैं। जहां आज शाम पी चिदंबरम के भाग्‍य का फैसला हो सकता है। उधर सोनिया गांधी ने सभी मंत्रियों से हिदायत दी है कि वे 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले पर किसी भी तरह की टिप्‍पणी करने से बचने के लिए कहा है।

उधर 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले पर प्रणव मुखर्जी की पीएमओ को लिखी गई चिट्ठी पर विवाद गहराता जा रहा है। वित्‍तमंत्री प्रणव मुखर्जी ने कहा है कि उन्‍होंने 2जी घोटाले पर जो नोट पीएमओ को लिखा था वह उनकी व्‍यक्तिगत राय नहीं थी। इस नोट में अन्‍य मंत्रालयों के बाद चर्चा करने के बाद ही पीएमओ को लिखा गया था। जिसका मतलब है कि कांग्रेस के अंदर ज्‍यादातर लोग 2जी घोटाले में चिदंबरम की भूमिका को संदिग्‍ध मानते हैं। अब ऐसे में सवाल उठता है कि पीएम ने फिर किस तरीके से पी चिदंबरम पर भरोसा जताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+