कैदी देंगे महात्मा गांधी पर आधारित परीक्षा

गांधी जयंती के मौके पर महाराष्ट में कैदियों के लिए शुरू किये जाएंगे सुधार कार्यक्रम इस परीक्षा और सुधार कार्यक्रमों के लिए महाराष्ट के जेल महानिरीक्षक ने सर्वोदय मंडल और गांधी फाउंडेशन को अनुमति दे दी है। सर्वोदय मंडल के टी आर के सोमैया ने कहा कि इससे इन कैदियों को अपने किये गये अपराधों का प्रायश्चित करने में और जेल में अपनी सजा समाप्त होने के बाद जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि इस साल छह लाख विद्यार्थी और 1081 कैदी दो अक्टूबर से शुरू होने वाले और हफ्ते भर चलने वाले इन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। ये कार्यक्रम गांधीजी की 142 वीं जयंती ओर अंतर्राष्टीय अहिंसा दिवस के उपलक्ष्य में शुरू किये जा रहे हैं। गांधी जयंती सप्ताह में 1081 कैदी और महाराष्ट के 14 कारागारों के जेल अधिकारी परीक्षा में शामिल होंगे। बाकी जेलों में बंद 3,000 कैदी साल भर इन जेलों में चलने वाली गांधी शांति परीक्षा में भाग लेंगे। सुधार कार्यक्रमों में ध्यान, योग, एड्स नियंत्रण, व्यस्क शिक्षा शामिल होगा। इसके अलावा साल भर जेलों में बंद लगभग 15,000 कैदियों को दो आंखें बारह हाथ, बापू ने कहा था और लगे रहो मुन्नाभाई जैसी फिल्में दिखायी जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications