दिल्ली में डीजल कारों पर टैक्स हुआ महंगा

इस फैसले के बाद डीजल कारों की ऑन रोड कीमत में कम से कम ६ हजार और अधिकतम 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी। अब तक छह लाख रुपये तक की डीजल की कार पर चार फीसदी की दर से टैक्स लगता था। अब इसे बढ़ाकर पांच फीसदी कर दिया गया है। यानी इसकी कीमत अब 6 हजार रुपये बढ़ जाएगी। इसी प्रकार 10 लाख रुपए तक की कार टैक्स की राशि सात फीसदी से बढ़ाकर 8.75 फीसदी कर दी गई है। 10 लाख रुपये से अधिक कीमत वाली गाड़ियों पर अब 12.5 फीसदी की दर से रोड टैक्स चुकाना होगा।
सरकार की दलील है कि कारों पर लगने वाले रोड टैक्स में वृद्धि से लोग इन कारों को खरीदने से परहेज करेंगे। दिल्ली सरकार के परिवहन आयुक्त आर. चंद्रमोहन ने बताया कि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने अपने बजट भाषण में ही डीजल कारों पर रोड टैक्स में वृद्धि की बात कही थी। उसी प्रस्ताव को अमली जामा पहनाया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना ने पहले ही संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। दिल्ली सरकार से इसकी अधिसूचना जारी होनी थी।












Click it and Unblock the Notifications