हरियाणा में कुट्टू ने फिर बरपाया कहर, 8 हुए बीमार

Adulterated Kuttu flour takes 8 people to hospital
पानीपत। पीछले वर्ष नवरात्र के दौरान व्रत रखने वाले लोगों के द्वारा कुट्टू का आटा खाकर बीमार पडऩे से इस बार भी किसी ने सबक नहीं लिया। नतीजा यह निकला की एक बार फिर इस आटे को खाकर लोग बीमार पड़ रहे हैं। नवरात्रि के पहले ही दिन कुट्टू के आटे की रोटी खाने से तीन बच्चों समेत आठ लोग बीमार हो गए, जिसमें पांच एक ही परिवार के हैं। सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कप्तान नगर निवासी राजकुमार को जहां पीजीआई रोहतक रेफर करना पड़ा। उसकी पत्नी का भी इलाज चल रहा है। तीनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

वहीं दूसरी ओर राजकुमार की हालत बिगड़ती देख इलाज के लिए पहुंचे तीन लोगों को परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। किला के कप्तान नगर निवासी राजकुमार (35) के पूरे परिवार की तबियत बुधवार की दोपहर बाद अचानक बिगडऩे गई। उल्टी व बेहोशी की शिकायत के बाद पड़ोसियों ने राजकुमार, उसकी पत्नी शालू, बेटियां मुस्कान, काजल व बेटा कृष्णा को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सुखदेव नगर में भी तीन लोग कुट्टू का आटा खाने से बीमार हो गए। तीनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन राजकुमार की हालत खराब होते देख परिजनों ने आनन-फानन में तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

कुट्टू खाने वाला खुद जिम्मेदार!

नवरात्र शुरू होते ही त्योहारों के दिन भी आ गए हैं, बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थो की भी बाढ़ सी आ जाती है। ऐसे में इन पदार्थो को खाने में भी काफी एहतियात रखनी होगी। नवरात्र में कुट्टू के आटे से बीमार होने के मामले सामने आने शुरू हो गए हैं। प्रदेश सरकार ने खाद्य पदार्थो में मिलावट पर शिकंजा कसने को छह महीने पहले अलग विभाग तो बना दिया, लेकिन सेंपल लेकर किन प्रयोगशालाओं में भेजने हैं, इसकी अधिसूचना ही जारी नहीं की गई। कुट्टू के आटे की अच्छी खासी खपत होने के बावजूद इसे तैयार करने में सावधानी नहीं बरती जाती। जिसके चलते बाजार में विषैला आटा भी सप्लाई होता है।

इसके खाने से व्रतधारी बीमार हो जाते हैं। पिछले साल भी रोहतक, पानीपत और सोनीपत में भी इस तरह के मामले सामने आए थे। इसी वर्ष 1 अप्रैल से राज्य में इस बाबत खाद्य व दवा अपमिश्रण विभाग गठित कर दिया गया। पूर्ववर्ती व्यवस्था के ही तहत हर जिले के सिविल सर्जन को कह दिया गया है कि कुट्टू के आटे की बिक्री का पूरा ध्यान रखें। खाद्य एवं दवा अपमिश्रण विभाग आयुक्त डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि सभी सिविल सर्जनों को सैंपल लेने का निर्देश दे दिया गया है और प्रयोगशालाओं की अधिसूचना जल्दी ही भेज दी जाएगी।

क्‍या हुआ था पिछले साल

पिछले साल नवरात्रि में पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश्‍र, दिल्‍ली, गाजियाबाद और हरियाणा के कई जिलों में कुट्टू का आटा खाने से 600 से ज्‍यादा लोग बीमार पड़े थे। हालात इतने बिगड़ गये थे कि उत्‍तर प्रदेश सरकार ने कुट्टू के आटे की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। सरकारी फाइलों की मानें तो यह प्रतिबंध अभी भी लगा हुआ है, इसके बावजूद कुट्टू के आटे की बिक्री हरियाणा के अलावा उत्‍तर प्रदेश में भी धड़ल्‍ले से हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+