दिल्‍ली: खोजी कुत्‍ते कर रहे हैं बिल्डिंग के मलवे में दबे शवों की तलाश

Delhi: Rescue operation team taking help from sniper dogs
दिल्‍ली। पुरानी दिल्ली की कल रात ध्वस्त हुई इमारत के मलबे से पीडि़तों की तलाश के लिए राष्टीय आपदा कार्रवाई बल (एनडीआरएफ) एक लेब्राडोर कुत्ते की मदद ले रहा है। इस कुत्ते को आपदा स्थलों पर जीवित और मृत लोगों की तलाश के लिए प्रशिक्षित किया गया है। आज सुबह कुत्ते को तलाशी अभियान में लगाया गया, लेकिन इससे कोई सहायता नहीं मिल पायी।

पिछली रात चांदनी महल में हादसा स्थल पर कुत्ते की सहायता से दो से तीन शव खोज पाने में मदद मिली थी। काले लेब्राडोर को हरियाणा के पंचकुला के रामगढ़ भानू गांव में नेशनल टेनिंग सेंटर फार में प्रशिक्षित किया गया है। एनडीआरएफ के साथ कुत्ते की देखभाल करने वाले अनू कृष्णा ने बताया, कुत्ते को राहत और तलाशी अभियान के लिए प्रशिक्षित किया गया है। मृत या जीवित लोगों की तलाश के लिए इसे विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया गया है।

मालूम हो कि मंगलवार शाम को दिल्ली में एक दुखद घटना घटी। दिल्ली के चांदनी बाजार इलाके में 60 साल पुरानी तीन मंजिला इमारत ढ़ह गयी जिसमें करीब 8 लोग की मौत और 20 से भी ज्‍यादा लोगों घायल हो गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+