एडोब सीईओ के बेटे के अपहरण मामले में 3 को उम्र कैद

Three get life for kidnapping Adobe CEO’s son
नई दिल्ली। प्रसिद्ध साफ्टवेयर कंपनी एडोब के सीईओ नरेश गुप्ता के बेटे अनंत के अपहरण में अदालत ने तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने छत्रपाल, जितेंद्र और पवन को उम्रकैद के साथ ही साथ 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी किया है। हालांकि छत्रपाल के घर वाले लोअर कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाने की तैयारी में है। गौरतलब है कि 13 नवंबर 2006 को अनंत का बदमाशों ने अपहरण कर लिया था।

कोर्ट की कार्यवाही शुरू होते ही बचाव पक्ष के वकील हरिराज सिंह और जबर सिंह ने जज से दोषियों की कम उम्र का हवाला देते हुए कम से कम सजा देने की अपील की। वहीं, अभियोजन पक्ष ने इस अपराध को जघन्य अपराध बताते हुए मृत्युदंड देने की अपील की थी। पर कोर्ट ने अभियोजन पक्ष की मांग को खारिज करते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई। कोर्ट में मौजूद सूत्रों ने बताया कि अदालत के कटघरे में मौजूद तीनों दोषियों के चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। उन्हें कड़ी सजा होने का अहसास पहले से ही था। वहीं, अदालत में मौजूद छत्रपाल के परिजन भी सजा का ऐलान होते ही अपने वकीलों से मिलकर खामोशी से अदालत परिसर से बाहर निकल गए।

उधर, अदालत में जहां उसका अपहरण करने वालों का भविष्य तय हो रहा था। वहीं अनंत अपने स्कूल बस में दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए घर लौट रहा था। जब अदालत का फैसला आया तो अनंत अपने घर के बाहर स्कूल बस से उतर रहा था। उसे पता नहीं था कि उसका अपहरण करने वाले उसके छत्रपाल अंकल उम्रकैद की सजा डासना जेल में काटेंगे।

अनंत की मां निधि ने बताया कि वह अदालत के फैसले से बहुत खुश व संतुष्ट हैं। उन्हें इसी सजा की उम्मीद थी। इस पूरे प्रकरण में मीडिया का रोल बहुत अच्छा रहा है। मीडिया के चलते ही शासन-प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया और पुलिस विभाग ने निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ ठोस से ठोस सबूत व दलीलें अदालत में पेश की। छत्रपाल के पिता की उनके घर के सामने ही मदर डेयरी थी। जिस पर वह अक्सर मिलता था। वह पच्चीस से तीस हजार रुपये महीना कमा रहे थे। पता नहीं छत्रपाल की क्यों नियत खराब हो गई। उन्हें छत्रपाल से यह उम्मीद नहीं थी। जब खुलासा हुआ तो वह भी सदमे में आ गई थीं। वह मानने को तैयार नहीं थी कि छत्रपाल ऐसा कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+