'पुलिस अगर निर्दोषों को पीटे तो कोई बात नहीं'

Shanti dhariwal
जयपुर। क्या कभी आप सोच सकते हैं कि देश के मंत्री जिनके हाथ में देश की कमान है वो कभी जनता को गुमराह कर सकते है। आपका जवाब होगा नहीं। लेकिन ऐसा हुआ है, राजस्थान में। जहां के राज्य के गृह मंत्री ने ऐसा बयान दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। राजस्थान के गोपालगढ़ में हुए दंगों के बाद आलोचना के शिकार बनें राज्य के गृहमंत्री शांति धारिवाल ने कहा कि अगर कही कोई पुलिस वाला पिटता है तो उसे लोगो को घेरकर बहुत बुरी तरह से पीटकर आना चाहिए, चाहे बाद में भले ही लोग कहे कि निर्दोष की पीट दिया। लेकिन पुलिस को जवाबी कार्वाई करनी ही चाहिए।

धारीवाल ने ये बयान राजस्थान पुलिस सेवा के पूर्व अफसरों के सम्मेलन में दिया। इस सम्मेलन में राजस्थान के डीजीपी समेत कई आला अफसर मौजूद थे। धारीवाल ने कहा कि अगर पुलिस ऐसा नहीं करती है तो लोगों को अंदर पुलिस और कानून को लेकर कोई डर नहीं रहेगा। आपको बता दें कि पिछले दिनों राज्य के गोपालगढ़ में भड़के हिंसा में पुलिस की गोली से कम से कम तीन लोग मारे गए और स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये मौतें पुलिस की एकतरफा फायरिंग से हुई हैं।

धारीवाल के इस बयान पर विरोधी पार्टियों का वार शुरू हो गया है। उनका कहना है कि धारीवाल ने पुलिस महकमें को खुश करने के लिए इस तरह की बयानबाजी की है जिसका असर काफी भयानक हो सकता है। इससे पुलिस की गुंडागर्दी बढ़ सकती है। क्योंकि अपराधियों पर तो पुलिस का जोर चलता नहीं है। उसका डंडा तो केवल आम आदमी के लिए होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+