बारात में हुई कहा-सुनी के बाद की हत्‍या, अब गिरफ्तार

Haryana police has arrested Hisar murder accused
हिसार। पुलिस ने करीब आठ महीने पहले जिला हिसार के चौधरीवाली गांव में हुए एक ब्लाइंड मर्डर केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गत 6 मार्च को जिला हिसार के चौधरीवाली गांव में एक कुएं से एक युवक का शव मिला था। शव मंगाली गांव वासी सुनील पुत्र जगदीश का था। जगदीश के बयान पर आदमपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी थी, लेकिन पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही थी क्योंकि सुनील का कत्ल काफी चालाकी तथा एक सोची समझी योजना के तहत किया गया था।

वारदात के विभिन्न पहलूओं पर काफी माथापच्ची के बाद भी जब सफलता हाथ नहीं लगी तो सीआईए इंचार्ज राजपाल के नेतृत्व में एक टीम को इस मामले की तहकीकात की जिम्मेवारी सौंपी गई। पक्षों की गहनता से जांच की तो शक की सुई चौधरीवाली निवासी ज्ञानी पुत्र बस्ती तथा इसी गांव के विनोद पुत्र भूपसिंह की ओर घूमी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने सच उगल दिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उस दिन मंगाली से चौधरीवाली गांव में एक बारात आई थी जिसमें सुनील डीजे पर नाच रहा था।

इस दौरान उनकी सुनील से कहा सुनी हो गई जिसमें सुनील ने उन्हें काफी भला बुरा कहा। सुनील के इस व्यवहार से वे गुस्से में आए गए तथा दोनों ने सुनील को सबक सिखाने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने सुनील से चिकनी चुपड़ी बातें की, क्योंकि सुनील थोड़ा मंद बुद्धि था इसलिए वह उनकी बातों में आ गया तथा बाद में वे उसे मोटरसाइकिल पर बिठा कर गांव के सुनसान कुएं के पास ले गए। कुएं पर ले जाने के बाद पहले उन्होंने जमकर सुनील की पिटाई की तथा बाद में उसे कुएं में डाल दिया जिसमें उसकी मौत हो गई। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी ज्ञानी पहले भी कई वारदातों में शामिल रहा हैं जिसमें उसके उपर दो मामले लड़ाई झगड़े तथा एक मामला शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+