तंबाकू के शिकंजे में जम्‍मू-कश्‍मीर

tobacco survey
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर राज्‍य जिसको पृथ्‍वी का स्‍वर्ग कहा जाता है अब धीरे-धीरे तंबाकू के गढ़ के रूप में तबदील होता जा रहा है। यह बात हम नहीं बल्कि एक सर्वेक्षण कह रहा है। इस नये सर्वेक्षण के मुताबिक हर चौथा व्‍यक्ति यहां तंबाकू का सेवन करता है, जबकि हर दूसरा व्‍यक्ति पैसिव स्‍मोकर है।

जम्मू कश्मीर में एक सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि राज्य के प्रत्येक चार में से एक आदमी तंबाकू का सेवन करता है। सर्वेक्षण इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट आफ पापुलेशन साइंसेज में प्रोफेसर एस परशुराम ने यहां वैश्विक वयस्क तंबाकू सर्वेक्षण जारी करने के बाद कहा कि जम्मू कश्मीर में प्रत्येक पांच वयस्क पुरुषों में दो से अधिक तथा प्रत्येक पांच वयस्क महिलाओं में से एक तंबाकू का इस्तेमाल करती है।

सर्वेक्षण मुम्बई स्थित इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट आफ पापुलेशन साइंसेज ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय के सहयोग से किया है। परशुराम ने कहा कि राज्य में 27 प्रतिशत धूम्रपान जो की क्षेत्रीय औसत 19 प्रतिशत से काफी ज्‍यादा है लेकिन राष्टीय औसत 35 प्रतिशत से कम है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में धूम्रपान की दर सर्वाधिक है जो 58 प्रतिशत है।

नशे को लेकर राज्‍य में इन हालातों के पैदा होने के कई कारण हो सकते हैं- जैसे बेरोजगारी, अशिक्षा, आदि। लेकिन अगर ऐसा ही चलता रह तो पृथ्‍वी का स्‍वर्ग कहे जाने वाले इस स्‍थान को नर्क में तब्‍दील होने में समय नही लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+