कैश फॉर वोट मामले में सुधींद्र कुलकर्णी को 1 अक्टूबर तक जेल

लेकिन कोर्ट ने उनकी एक नहीं सुनी जिसके बाद उन्हें भी जेल भेज दिया गया है। लगातार कोर्ट में पेश ना होने के सवाल पर कुलकर्णी ने कहा कि मैं अपने निजी काम की वजह से पहले ही देश से बाहर था। मैं कहीं भागा हुआ नहीं था। कुलकर्णी ने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है। अगर भ्रष्टाचार को सामने लाना गुनाह है तो मैं गुनाहगार हूं और इसके लिए जेल जाने को तैयार हूं। मैं किसी पार्टी के साथ नहीं हूं।
सुधींद्र कुलकर्णी लाल कृष्ण आडवाणी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के विशेष सहयोगी, बेहद करीबी रहे हैं। सुधींद्र कुलकर्णी पिछले 13 सालों से भाजपा में थे। लेकिन पिछले दो सालों से उन्होने भाजपा छोड़ दी है।
गौरतलब है कि सुधींद्र कुलकर्णी का नाम साल 2008 मे कैश फॉर वोट मामले में सामने आया है। उनके ऊपर सांसदो को खरीदने वाली साजिश में भूमिका अदा करने का आरोप है। सुधीर कुलकर्णी ने कहा कि स्टिंग ऑप्रेशन की पूरी जानकारी भाजपा के आलाकमान को थी। आपको बता दें कि इस घोटाले के तहत अमर सिंह, कुलस्ते, भगौरा और सुंहैल हिंदुस्तानी जैसे लोगों को पहले ही जेल हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications