दिल्ली में पांच रुपये के लिए कर दी हत्या

किशोर की गलती इतनी थी कि पुलिसकर्मियों द्वारा मंगवाई गई तीन चाय की जगह वह चार चाय ले आया था। जब वह एक चाय वापस करने पहुंचा तो चाय विक्रेता ने चाय वापस लेने से इंकार कर दिया तथा किशोर से पांच रुपये की मांग कर दी। जिस पर दोनों में विवाद हो गया। हैरानी की बात यह है कि चाय विक्रेता पुलिस वालों के सामने ही किशोर को थाना परिसर में पीटता रहा, लेकिन कोई उसकी मदद को आगे नहीं आया। पुलिसकर्मियों के छोटे मोटे काम करते रहने वाला मंजू मदद के लिए गुहार लगाता रहा। पुलिस ने चाय विक्रेता आरिफ (25) को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी अब किशोर की मौत थाने से बाहर होने की बात कह रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मंजू अपने बड़े भाई संजू के साथ गौतमपुरी इलाके में रहता है। दोनों भाई नाक-कान छेदने का काम करते है और अंगूठी व लॉकेट की फेरी लगाते है। मंजू सीलमपुर थाने के बाहर फेरी लगाता था। इस वजह से पुलिसकर्मी उससे अपना छोटा-मोटा काम भी करवा लेते थे। परिजनों के अनुसार रविवार शाम कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे तीन चाय लाने को कहा। मंजू थाने के बाहर स्थित आरिफ की दुकान से गलती से तीन की जगह चार चाय ले आया। एक चाय ज्यादा होने पर पुलिसकर्मियों ने मंजू से चाय वापस कर आने को कहा। घटना के प्रत्यक्षदर्शीं मंजू के ममेरे भाई फौजी (26) के अनुसार आरिफ ने चाय वापस लेने से इंकार करते हुए पांच रुपये मांगे। मंजू के रुपये देने से इंकार करने पर आरिफ भड़क गया।












Click it and Unblock the Notifications