चिंदबरम के कारण राजबाला की मौत हुई : बाबा रामदेव

Baba Ramdev
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार के आने वाले दिन काफी मुश्किल भरे हो सकते हैं, क्योंकि एक के बाद एक ऐसी चीजें हो रही है जिससे लगातार वो सवालों के घेरे में हैं। ताजा निशाना पी चिंदबरम पर योग गुरू बाबा रामदेव ने साधा है। उन्हों ने खुले तौर पर आरोप लगाया कि उनकी सहयोगी राजबाला की मौत पी चिंदबरम के कारण हुई। गृहमंत्री ही उसकी मौत के जिम्मेदार हैं इसलिए उन्हें बख्शा नहीं जायेगा। बाबा रामदेव ने कहा कि वो चिंदबरम पर मुकदमा करेगें ताकि उन्हें सजा मिले।

क्योंकि अगर उन्होंने 5 जून की रात को लाठी चार्ज नहीं कराया होता तो राजबाला आज जिंदा होती। बाबा रामदेव ने काले धन के खिलाफ चल रही भ्रष्ट्राचार की लड़ाई में राजबाला की मौत को कुर्बानी करार दिया। उन्होंने कहा कि उनकी शहादत खाली नहीं जायेगी।

गौरतलब है कि योग गुरू बाबा रामदेव के सहयोगी राजबाला की सोमवार को जीबी पंत अस्पताल में मौत हो गयी। वो 51 साल की थी। राजबाला रामलीला मैदान में हुए पुलिसिया कार्रवाई की शिकार हुई थीं। राजबाला की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं थीं। राजबाला के परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस के लाठीचार्ज में उन्हें चोटें आईं। लेकिन पुलिस का कहना था कि वह भगदड़ में घायल हुई थीं। 5 जून से वह जीबी पंत अस्पताल की आईसीयू में भर्ती थीं।

कई बार उनकी सर्जरी भी की गई, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। यही नहीं राजबाला के घरवालों ने राजबाला का शव लेने से भी इंकार कर दिया था। उनका कहना था कि अस्पताल उनके पूरे इलाज का विवरण उन्हें नहीं सौंप रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+