अमेरिका हमले तो चीन पाक की मदद की राह पर

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हाल ही में अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाकर किए गए आतंकी हमले में अमेरिका ने पाकिस्तान का हाथ होने की शंका जाहिर की थी। अमेरिका का कहना है कि इस हमले के पीछे पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है। अमेरिका ने पाक को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह अपने यहां आतंकियों को दिए जा रहे समर्थन को बंद करे। अमेरिका ने यह भी संकेत दिए हैं कि वह पाकिस्तान को दी जाने वाली आर्थिक मदद को बंद कर सकता है।
अमेरिका द्वारा पाकिस्तान पर लगाए गए इन आरोंपों के बाद से दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा लेने अमेरिका गई पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि अगर वह पाक पर इसी तरह आरोप लगाता रहा तो वह आतंकवाद के खिलाफ अपने अहम सहयोगी को खो सकता है। चीन से मिल रहे सहयोग की वजह से पाकिस्तान अमेरिका से अपने संबंध तोड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications