2जी स्पेक्ट्रम में चिदंबरम को गवाह के तौर पर पेश किया जाए: राजा

वकील ने ए राजा का पक्ष रखते हुए कहा कि पी चिदंबरम को सीआरपीसी की धारा 311 के तहत अदालत में पेश किया जाना चाहिए। जिससे यह साफ हो सके कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए हुई बैठक में क्या निर्णय लिए गए थे। इससे पहले भी ए राजा ने पी चिदंबरम पर आरोप लगाते हुए कहा था कि 2जी स्पेक्ट्रम मामले में जो भी निर्णय लिए गए थे उसकी जानकारी चिदंबरम को थी।
2जी स्पेक्ट्रम आवंटन से पहले स्पेक्ट्रम की कीमत निर्धारित करने के लिए बैठक बुलाई गई थी। जिसमें उस समय वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने भी हिस्सा लिया था। ए राजा ने कहा है कि उसी समय यह तय किया गया था कि स्पेक्ट्रम की कीमत कितनी रखी जाए और स्पेक्ट्रम की नीलामी की जगह पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर लाइसेंस आवंटित किए जाएं।












Click it and Unblock the Notifications