गुजरात: मोदी और राज्यपाल के बीच तकरार चोखी, आरोपों का दौर शुरू

Narendra Modi
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और गुजरात के राज्यपाल कमला बेनीवाल के बीच की जंग और चोखी होती जा रही है। दोनों ही लोग एक-दूसरे को भ्रष्ट साबित करने में जुटे हैं। ताजा घटनाक्रम गुजरात में लोकायुक्त की नियुक्ति का मु्द्दा है, जिस पर मोदी ने राज्यपाल पर निशाना साधा है। मोदी का कहना है कि राज्यपाल अपने अधिकारों का गलत फायदा उठा रही हैं। अधिकारियों के साथ बैठकें कर निर्देश देती है जो उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। जो कि सरासर गलत हैं।

तो वहीं राज्यपाल ने भी मोदी को जमकर कोसा और कहा कि उन्हें अपनी बात को सही ढंग से लोगों के सामने पेश नहीं करते हैं। लोकायुक्त की नियुक्ति के मुद्दे पर मोदी के राज्यपाल हटाओ मिशन से कमला बेनीवाल भड़क गई है।

कमला बेनीवाल ने मोदी को पत्र लिखकर सद्भावना मिशन के दौरान हुए खर्चे का ब्यौरा मांगा है। कांग्रेस का आरोप था कि मोदी के उपवास पर राज्य के फंड से करोड़ों रूपए खर्च किए जा रहे हैं। राज्यपाल के इस बयान को मोदी ने केन्द्र सरकार की चाल बतायी है और कहा कि वो ये सब कुछ उन्हीं के इशारे पर कर रही है। कांग्रेसी नेता मोदी को लेकर सड़को पर उतर आये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+