चिदंबरम को भी तिहाड़ जेल में होना चाहिए: मेनका गांधी

2जी स्पेक्ट्रम घोटाले को को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच चल रहे तीखे वाक्युद्ध के बीच पूर्व केन्द्रीय मंत्री और बरेली के आंवला क्षेत्र की भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा कि इस मामले में मौजूदा केन्द्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम की पूरी संलिप्तता थी और उनको भी पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा के साथ जेल में होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले का सारा दोष ए राजा पर मढ़ कर बाकी सब मौज काट रहे हैं। चिद बरम इस घोटाले के लिए सीधे तौर पर जि मेदार है, बावजूद इसके कांग्रेस लगतार उनका बचाव कर रही है। मेनका ने केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार देश की अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया है। उन्होंने कहा कि अब इस मामले में क्या कहा जाये जब प्रधानमंत्री तक आरोपों के घेरे में आ रहे हैं।
भाजपा सांसद मेनका गांधी ने कहा कि इस घोटाले में श्री चिदंबरम का भी नाम शामिल करके उनको जेल भेजना चाहिए। चिदंबरम की जगह राजा के साथ तिहाड़ जेल में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे उन्हें जितना भी बचाने का प्रयास कर ले। वह अन्तत: जेल में ही होंगे। मेनका ने इसे देश का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए कहा कि इसमें दोषियों को तो सजा मिलेगी ही साथ ही जनता भी सरकार को इसका जवाब जरूर देगी। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि इस सरकार ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया, सिर्फ घोटालों की फेहरिस्त ही बढ़ाती रही।












Click it and Unblock the Notifications