दबंगई में टोलकर्मी को गोली से उड़ाया

Toll employee shot dead at Delhi Gurgaon Highway
गुड़गांव। कुछ दबंग लोगों ने बिना किसी खास वजह के ही दिल्‍ली गुड़गांव हाइवे पर बने खेड़कीदौला टोल प्‍लाजा पर एक टोलकर्मी की गोली मारकर हत्‍या कर दी। उस टोलकर्मी का दोष बस इतना था कि उसने गाड़ी से आए उन दबंगों से उनकी आईडी की मांग कर दी थी। जिसके बाद बहस शुरु हुई और टोल टैक्‍सकर्मी को गोली मार दी गई। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ। लेकिन गाड़ी की जानकारी और टोलकर्मी को मारने वाले लोगों की तस्‍वीर इस सीसीटीवी कैमरे में नहीं आ पाई हैं।

टोल प्‍लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि कुछ स्‍थानीय लोगों और कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से बिना टोल टैक्‍स दिए बिना ही जाने की इजाजत दी है। टोलकर्मियों का कहना है कि जो लोग नियमित तोर पर फ्री में यहां से निकलते हैं उनसे आईडी मांगी जाती है। उस दिन भी टोलकर्मी ने वहां से निकलने वाले किसी शख्‍स से आईडी मांगी थी। जिसे उसने दिखाने से मना कर दिया। जिसके बाद विवाद बढ़ गया और वे लोग टोलकर्मी को गोली मार वहां से फरार हो गए।

यह ऐसा पहला मामला नहीं है जहां गुड़गांव के पास टोलकर्मियों को लोगों की दबंगई का शिकार होना पड़ा है। पहले से भी कई ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। जिसके बाद भी किसी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। पुसिल फिलाहल मामला दर्ज कर जांच करने में जुटी हुई है। अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+