अन्ना टीम हरियाणा में न्यूक्लिर प्लांट के लिए कैंप लगायेगी

Anna Hazare
हिसार। भ्रष्टाचार के खिलाफ बिगुल बजाने वाले अन्ना हजारे की कोम कमेटी में जल्द ही प्रत्येक राज्य को प्रतिनिधित्व देना, प्रत्येक राज्य में आर्गेनाइजिंग कमेटी बनाना तथा हरियाणा में यूथ ब्रिगेड तैयार करना आदि शामिल है। इसी के तहत सभी कोर कमेटी सदस्यों का अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। अन्ना टीम हरियाणा में न्यूक्लिर प्लांट के लिए भी कैंप लगायेगी ।

नई योजना के तहत 22 सदस्यों की कोर कमेटी की संख्या बढ़ाकर करीब 35 की जाएगी। कोर कमेटी के सदस्यों का चयन स्वयं अन्ना हजारे करेंगे तथा इसके लिए बाकी सदस्यों को आंदोलन के दौरान बेहतर कार्य करने वाले सदस्यों की लिस्ट तैयार कर उन्हें देने की बात कही गई है। हरियाणा में एक स्पेशल यूथ टीम बनाई जाएगी जिसमें यूनिवर्सिटी व कॉलेज के युवा शामिल होंगे।

कोर कमेटी के अलावा देश भर से 150 सदस्यों की आर्गेनाइजिंग कमेटी बनाई जाएगी। इसके लिए भी सर्च अभियान शुरू हो चुका है। पूरे देश को अलग-अलग वर्गों
में बांट कमेटी सदस्यों को सर्च अभियान के लिए डयूटी लगाई गई है। अन्ना हजारे की कोर कमेटी सदस्य नवीन जयहिंद को 6 राज्यों हरियाणा, राजस्थान,पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ से बेहतर कार्य करने वाले 150 लोगों की लिस्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी जिसके सदस्यों को केंद्रीय कमेटी में जगह दी जाएगी। ये सदस्य अपने-अपने राज्यों में अन्ना हजारे की इंडिया अगेंस्अ करप्शन मुहिम को आगे बढ़ाएंगे। इसके लिए बेहतर कार्य करने वालों का प्रोफाइल एकत्रित किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+