उड़ीसा में विधायक की दिन- दहाड़े गोली मारकर हत्या

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वे जमीन के पट्टों का वितरण करने के लिए गोना नाम के एक गांव में पहुंचे थे। जहां वे गांव में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग हथियार लेकर इस सभा में घुस गए। जिसके बाद उन्होंने विधायक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस गोलीबारी में विधायक और उनके सुरक्षा गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है। अभी तक इस मामले में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस इस हमले के पीछे माओवादियों का हाथ होने की बात कह रही है। विधायक पर हमला करने वाले 4 बंदूकधारी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications