2जी स्पेक्ट्रम पर न्यूयॉर्क में जुगलबंदी करेंगे मनमोहन व प्रणव

प्रणव मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की सालाना बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका गए थे। वे इस समय वॉशिंगटन में थे। पीएम से मिलने के लिए वे रविवार को न्यूयॉर्क पहुंचेंगे। खबर यह भी आ रही है कि कांग्रेस में इस समय आपसी विवाद पैदा हो रहे हैं। वित्तमंत्री की पीएमओ की चिट्ठी को नजरअंदाज करते हुए पी चिदंबरम पर भरोसा जताया था। जिसके बाद कांग्रेस भी चिदंबरम के बचाव में आ गई थी। साथ ही पीएम ने प्रणव मुखर्जी से इस मामले में चुप्पी साधने के लिए कहा था। प्रणव मुखर्जी इस मामले पर काफी खफा चल रहे हैं। जिसके बाद पीएम ने मुलाकात के लिए उन्हें बुलाया है।
2जी स्पेक्ट्रम में सरकार की फजीहत कराने की शुरुआत खुद प्रणव मुखर्जी की पीएमओ को लिखी चिट्ठी से हुई। जिसमें वित्त मंत्रालय ने 2008 में 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के समय वित्तमंत्री पी चिदंबरम की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। चिट्ठी में लिखा गया है कि अगर चिदंबरम चाहते तो इस घोटाले को रोक सकते थे। अपने ही सरकार के मंत्री द्वारा आरोप लगोन के बाद चिदंबरम ने पीएम को फोन कर इस्तीफे की पेशकश कर दी थी। प्रधानमंत्री ने चिदंबरम से उनके वतन वापस न आने तक कोई भी बयान और निर्णय ने लेने को कहा है।












Click it and Unblock the Notifications