2जी स्‍पेक्‍ट्रम में सीबीआई ने दर्ज किया जसवंत सिंह का बयान

Ex Telecom and BJP leader Jaswant Singh
दिल्‍ली। 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने बीजेपी नेता और पूर्व वित्‍तमंत्री जसवंत सिंह से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया है। जसवंत सिंह 2जी स्‍पेक्‍ट्रम मामले में ग्रुप ऑफ मेम्‍बर्स में थे। इस मामले में पी चिदंबरम का नाम आने के बाद से 2जी स्‍पेक्‍ट्रम में बवाल बढ़ गया है। बीजेपी चिदंबरम से इस्‍तीफे की मांग कर रही है वहीं चिदंबरम पर प्रधानमंत्री के भरोसे के बाद कांग्रेस उनके बचाव में आगे आ गई है। जिससे कांग्रेस और बीजेपी में तनातनी शुरू हो गई है। 2जी स्‍पेक्‍ट्रम मामले पर रणनीति बनाने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और प्रणव मुखर्जी न्‍यूयॉर्क में मुलाकात कर रहे हैं।

जसवंत सिंह का बयान 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाली की शुरुआत के बारे में पता लगाने के लिए की गई है। पूर्व दूरसंचार मंत्री और इस घोटाले के मुख्‍य आरोपी ए राजा ने कहा था कि उन्‍होंने स्‍पेक्‍ट्रम के दाम उसी हिसाब से तय किए थे जिस हिसाब से एनडीए सरकार ने तय किए थे। जिसके बाद सीबीआई ने जसवंत सिंह से पूछताछ करने का फैसला लिया था। इसके अलावा 2जी स्‍पेक्‍ट्रम के लाइसेंस न बेचने के बारे में राजा ने कहा था कि इसकी जानकारी तत्‍कालीन वित्‍तमंत्री पी चिदंबरम को थी।

इस मामले में आरटीआई से हुए खुलासे ने प्रधानमंत्री को भी संकट में डाल दिया है। जो ताजा खुलासा हुआ है उसके मुताबिक दयानिधि मारन ने प्रधानमंत्री पर दबाव बनाया था कि 2जी स्‍पेक्‍ट्रम के दाम दूरसंचार मंत्रालय तय करेगा। इसके बाद प्रधानमंत्री ने जीओएम की अनदेखी करते हुए दूरसंचार मंत्रालय को ही इसके दाम तय करने के अधिकार दे दिए। जिसके बाद ए राजा ने दूर संचार मंत्री रहते हुए 2जी स्‍पेक्‍ट्रम की नीलामी न कर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर स्‍पेक्‍ट्रम आवंटित कर दिए थे। जिससे सरकार को 1 लाख 76 करोड़ का नुकसान हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+