कविता मर्डर केस में रविंद्र-सुल्तान को उम्रकैद, योगेश को तीन साल की सजा

जिसमें रविंद्र कुमार और सुल्तान को उम्र कैद और योगेश को तीन साल की सजा सुनायी है। जबकि इस केस के चौथे आरोपी अशोक को अदालत ने कल ही बरी कर दिया था । ये फैसला करीब 33 लोगों की गवाही पर हुआ।
आपको बता दें इस मर्डर केस में कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया गया था। मुख्य आरोपी रवींद्र प्रधान की साल 2008 में जेल में ही मौत हो गई थी। कविता चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की प्रवक्ता के रूप में काम करती थी। लेकिन उसके संबध कुछ ऐसे लोगों से थे जो लोगों की अश्लील सीडी बनाकर ब्लैकमेल करते थे।
इसी कारण वो रविंद्र प्रधान के संपर्क में आयी थी। और सीडी के पैसों के लेकर ही उसकी हत्या कर दी गयी थी। लेकिन उसकी लाश बरामद नहीं हुई थी। जबकि इस मामले में फरार रविंन्द्र प्रधान बेहद ही नाटकीय ढंग से गिरप्तार हुआ और मामले की सुनवाई के ही दौरान मई 2008 में उसकी गाजियाबाद जेल में हत्या हो गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications