सीतापुर के फार्म हाउस में मिले एक युवती, दो युवकों के शव

Three dead bodies found in Sitapur Farm House
लखनऊ। राजधानी से 70 किलोमीटर दूर सीतापुर अटरिया इलाके में एक फार्म हाउस में एक युवती व दो युवकों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। युवती का शव पेड़ के नीचे पड़ा था जबकि दोनों युवकों के शव पास ही बने एक कमरे की छत से लटकते मिले। आस-पास के लोगों ने जब फार्म हाउस मे तीन शव देखे तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू कर दी है की लेकिन यह पता नहीं चल सका कि तीनों की हत्या की गयी या फिर उन्होंने आत्म हत्या की। पुलिस के अनुसार शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

उत्तर प्रदेश में सीतापुर के अटरिया के कुंवरपुर इलाके में स्थित एक फार्म हाऊस में तीन शव मिले। शवों की शिनाख्त कराने के लिए पुलिस काफी देर तक आस-पास के लोगों से पूछताछकरती रही लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस के अनुसार मरने वालों में एक युवक की उम्र करीब 26 वर्ष जबकि दूसरे की उम्र 30 वर्ष के लगभग होगी। पेड़ के लिए जिस युवती का शव मिले उसकी मांग में सिन्दूर होने की बात कहते हुए पुलिस ने बताया कि उसकी हालत बताती थी कि उसका हाल ही में विवाह हुआ होगा।

पुलिस ने तीनों शवों को अज्ञात कहते हुए इलाके में सूचना चस्पा करा दी लेकिन किसी ने भी उनकी शिनाख्त नहीं की। उधर पुलिस तीनों की मौत की वजह तलाश रही है। घटना स्थल पर मिले सबूतों को देखते हुए पुलिस इसे हत्या की वारदात मान रही है। पुलिस का कहना है कि वास्तविकता पोस्ट मार्टम के बाद ही पता चल सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+