अलकायदा के नाम पर मांगा दो करोड़

Two crores demanded in the name of Al-Qaeda
नई दिल्ली। पुलिस ने एक कारोबारी से दो करोड़ रुपये मांगने के आरोप में उसके पड़ोसी प्रवेश कुमार (22) को गिरफ्तार किया है। व्यवसायी को डराने के लिए आरोपी प्रवेश ने खुद को आतंकी संगठन अलकायदा का आतंकी बताया था और उसके घर के बाहर छोटे धमाके भी किए। उसने बम बनाने का तरीका इंटरनेट से सीखा था और फर्जी सिम कार्ड से व्यवसायी को फोन से धमकी दी।

अपराध शाखा के उपायुक्त अशोक चांद ने बताया कि मयूर विहार निवासी एक व्यवसायी ने 30 अगस्त को शिकायत दर्ज करवाई। उसने बताया कि कोई उसे अलकायदा का सदस्य बताकर दो करोड़ मांग रहा है। साथ ही उसने बताया कि 12 अगस्त की रात को उसके घर के बाहर एक धमाका भी हुआ था। धमाका करने के बाद उसने फोन कर धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो वह धमाका कर उसके पूरे परिवार की हत्या कर देगा। टेक्निकल जांच के बाद पुलिस ने व्यवसायी के पड़ोसी युवक प्रवेश कुमार को दबोच लिया।

प्रवेश ने बताया कि पहले उसके संबंध व्यवसायी से काफी अच्छे थे। व्यवसायी की आर्थिक स्थिति ठीक होने पर प्रवेश के परिजनों ने उससे रुपये उधार लिए थे। कुछ दिन पहले व्यवसायी ने अपने रुपये वापस मांगे और इस पर कहासुनी हुई। इसके बाद ही प्रवेश ने व्यवसायी से दो करोड़ रुपये उगाही करने का फैसला किया। इस दौरान उसने उसके घर के बाहर विस्फोट किया और जिस विस्फोटक को उसने तैयार किया उसे बनाने की कला इंटरनेट से सीखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+