महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ के आरोप में दो गिफ्तार
बिहार। नालंदा जिला के पर्यटन स्थल राजगीर में भ्रमण पर आई एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ और उसके साथी की पिटाई के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। राज्य के पुलिस महानिदेशक अभयानंद ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है जबकि तीसरा आरोपी जंगल में फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस द्वारा छापामारी जारी है।
भारत भ्रमण को आई फ्रांसीसी महिला पर्यटक क्लिप अपने अमेरिकी साथी एलेक्स के साथ विपलांचल गिरी पहाड़ी घूमने गयी थी कि तभी इन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला के साथ छेड़छाड़ का उसके साथी द्वारा विरोध किये जाने पर युवकों ने एलेक्स की पिटाई कर दी। जिसके कारण उसका हाथ टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।












Click it and Unblock the Notifications