हरियाणा के सिवानी में पैसेंजर ट्रेन में लूटपाट

Train passengers robbed in Siwani of Haryana
हिसार। हिसार से रेवाड़ी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में लुटेरों ने जमकर लूटपाट की। घटना को अंजाम देने के लिए रात का समय चुना गया। पैसेंजर ट्रेन में सवार हुए अज्ञात लुटेरे पूरी तरह से हथियारों से लैस थे और उन्होंने सिवानी रेलवे स्टेशन से गाड़ी निकलते ही ट्रेन में लूटपाट करनी शुरू कर दी। इस दौरान बदमाशों ने कई मुसाफिरों के साथ भी मारपीट। रेलवे विभाग का गैंगमैन हनुमान विरोध करने पर बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए लोहारू सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, इस मामले में रेलवे पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रोजाना की तरह रात को हिसार से रेवाड़ी की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 59726 हिसार से रात करीब साढे 12 बजे रेवाड़ी की ओर रवाना हुई। इसी बीच गांव चिड़ौद स्थित रेलवे स्टेशन से कुछ अज्ञात युवक रेल गाड़ी में सवार हुए। ट्रेन जब करीब एक बजे सिवानी रेलवे स्टेशन से रवाना हुई अचानक उसमें सवार कुछ युवकों ने अपने-अपने हथियार निकाल लिए और यात्रियों के साथ मारपीट और छिना झपटी शुरू कर दी।

बताया जाता है कि इस दौरान बदमाशों के पास चाकू ,राड़ के अलावा पिस्तौल जैसे हथियार थे और उन्होंने हाथों में लकड़ी फट्टियां भी ले रखी थी। इस दौरान गाड़ी में सवार सभी लुटेंरो ने गाड़ी की 3 बोगियों में सवार यात्रियों से लाखों रुपए की नकदी व मोबाईल फोन छिन लिए। इसके बाद वे सभी झूंपा रेलवे स्टेशन पर उतर गए। रेलवे पुलिस को सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+