टीम अन्ना हिसार में अक्टूबर में डालेगी डेरा

दिल्ली में की गई इस घोषणा के बारे में इंडिया अंगेस्ट करप्शन की हिसार इकाई के सदस्य रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वे हिसार संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं से अपील करेंगे कि जो उम्मीदवार जन लोकपाल का समर्थन नहीं करता है, उसकी जमानत जब्त कराएं। सभी राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों द्वारा अपने उम्मीदवार के लिए लिखित में जन लोकपाल पर सहमति पत्र देने पर ही उस प्रत्याशी को वोट दें।
उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण व किरण बेदी तीन से चार दिन का दौरा निर्धारित करके हिसार आने वाले हैं। इस दौरान सभी गांवों, कस्बे व शहरों का दौरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान एक ओर प्रत्याशी चुनाव प्रचार करेंगे तो दूसरी ओर प्रत्येक गली मोहल्ले व चौराहों पर अन्ना हजारे की अपील वीडियो फिल्म के माध्यम से दिखाई जाएगी। इसके लिए बुधवार को एक टीम अन्ना हजारे के गांव की ओर अपील रिकार्डिग के लिए रवाना हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications