कल्याण के आरोप उनकी हताशा का प्रतीक : शाही

Surya Pratap Shahi slams Kalyan Singh
लखनऊ। कल्याण सिंह जिस प्रकार भाजपा नेताओं पर कीचड़ उछाल रहे हैं और उन पर विभिन्न प्रकार के आरोप लगा रहे है उससे उनके भीतर की निराशा व हताश उजागर होती है। पिछले कुछ समय के दौरान कल्‍याण सिंह ने लालकृष्ण आडवाणी से लेकर राजनाथ सिंह व कलराज मिश्र तक आरोप लगाए उससे उनके भीतर की कुण्डा दिखायी देती है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कल्याण सिंह अपनी खींज मिटाने के लिए इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं। शाही ने कहा कि पिछले कई दिनों से श्री सिंह भाजपा नेताओं के विरुद्ध आधारहीन और निरर्थक टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने अपने बयानों में जो भी बातें कहीं वह चौकाने वाली रही क्योंकि हकीकत जनता को पताहै। ज्ञात हो कि सिंह ने लालकृण आडवाणी को विश्वासघाती कहा जिस पर प्रतिक्रिया दर्ज कराते हुए शाही ने कहा कि उनना बयान पूरी तरह से अनुचित और हास्यास्पद है।

मालूम हो जब से कल्याण सिंह ने पार्टी छोड़ी उसके बाद से ही उन्होंने पार्टी के खिलाफ जमकर जहर उगला। हालांकि इस बात की भी खबरें आती रहीं कि भाजपा नेता कल्याण सिंह को दोबारा पार्टी में लाना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। कुछ समय पूर्व सिंह स्वयं एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भाजपा अध्यक्ष का दूत उन्हें बुलाने के लिए आए लेकिन उन्होंने वापसी से इनकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+