रैगिंग के दौरान झगड़ा छात्र के पेट में घौंपा चाकू

Student stabbed during ragging in Haryana college
पानीपत। सरकार ने कालेजों और संस्थानों में रैगिंग पर रोक लगाने का आदेश पारित किया हुआ। इसके बाद भी रैगिंग की घटनाएं लगातार हो रही हैं। ऐसे में छात्र और छात्राएं आज भी शिक्षण संस्थानों में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। क्षेत्र के मतलौडा स्थित आरएन इंजीनियरिंग कालेज में एक दर्जन से अधिक छात्रों ने रैगिंग के नाम पर गेट से बाहर निकलते ही एक छात्र को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल छात्र को बेहोशी की हालत में लोगों ने पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंच गए लेकिन बुधवार रात दस बजे तक कालेज मैनेजमेंट का एक भी प्रतिनिधि घायल छात्र की सुध लेने नहीं पहुंचा था। घटना के बारे में पुलिस को सूचना दे दी गई है। घटना बुधवार दोपहर की है। अस्पताल में उपचाराधीन घायल दीपक पुत्र मदनलाल निवासी गांव सुताना ने बताया कि वह मतलौडा के आरएन इंजीनियरिंग कालेज में मैकेनिकल ट्रेड में प्रथम सिमेस्टर का छात्र है। जब वह कालेज के शौचालय में गया था जहां गांव कालखा निवासी दीपक ने जबरन उसकी पैंट उतरवाने की कोशिश की। विरोध करने पर वह वापस चला गया।

इसके बाद करीब साढ़े तीन बजे जब वह अपनी बाइक से वापस आने के लिए कालेज गेट से बाहर निकला। इसी दौरान दीपक और उसके साथियों ने उसकी बाइक को रोक लिया। इस दौरान उन्होंने अपने साथियों को और बुला लिया। उन्होंने उसके साथ पहले अभद्रता की और बाद में उस पर चाकू से हमला किया। चाकू उसके पेट और पैर में लगे। चाकू लगने के बाद वह बेहोश हो गया।

जब होश आया तो अस्पताल में था। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है, लेकिन देर रात तक पुलिस उसका बयान लेने अस्पताल नहीं पहुंची थी। इस बारे में थाना मतलौडा के एसएचओ धर्मवीर का कहना है कि उन्हें घटना की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+