एक ही परिवार के छह सदस्यों ने जहर खाया

मृतकों में ललन साह की पत्नी उसके दो पुत्र और एक पुत्री शामिल है जबकि साह और उसका एक अन्य पुत्र गंभीर स्थिति में स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
वही मधुबनी जिले के बाबुबडही थाना क्षेत्र के मुडहट्टी गांव में आज दो बच्चियों की एक पानी भरे टैंक में गिरकर डूबने से मौत हो गयी। मृतकों में महेश साह की पांच वर्षीय पुत्री शिवानी और भरत साह की सात वर्षीय पुत्री शीतल शामिल है।
टैंक में झाकने के दौरान शिवानी का पैर फिसल गया जिससे वह टैंक में गिरकर डूबने लगी। उसे बचाने के चक्कर में शीतल भी गिर गयी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।












Click it and Unblock the Notifications