सिरसा में चल रहे वेश्यावृत्ति के अड्डे का भंडाफोड़

Sex racket busted in Sirsa of Haryana
सिरसा। शहर सिरसा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रेमनगर में एक घर पर छापा मारकर वेश्यावृत्ति के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने वेश्यावृत्ति के आरोप में दो युवतियों तथा दो व्यक्तियों को काबू किया है जबकि मुख्य आरोपियों की पहचान की गई है। पकड़े गए आरोपियों में सूरज निवासी प्रेमनगर, मयूर उर्फ मोनू फतेहाबाद तथा कोलकाता निवासी युवतियां (21 व 22 वर्ष) शामिल है। पुलिस ने मुख्य आरोपी कीर्तिनगर निवासी रमेश भाटिया व चतरगढ़पट्टी निवासी धर्मेंद्र की पहचान कर ली है और उनकी तलाश की जा रही है।

थाने के कार्यकारी प्रभारी सुरेश पाल ने बताया कि देर रात पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी कि प्रेमनगर में एक घर में दो युवतियां किराए पर लाई गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उक्त मकान पर छापा मारा तो दोनों युवतियां व दो युवक सूरज तथा मयूर काबू किए गए। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि सूरज मूलरूप से गंगानगर का रहने वाला है और कुछ समय से प्रेमनगर में रहता है। यह भी पता चला है कि लड़कियों का मुख्य स्पलायर रमेश भाटिया है जो कोलकाता से लड़कियां लाकर धर्मेंद्र के हवाले करता है और शहर में उक्त लड़कियों को धर्मेंद्र ही आगे सप्लाई करता है।

यह भी पता चला है कि दोनों लड़कियां 60 हजार रुपये किराए पर लाई गई थी और लगभग 15 दिन से सिरसा में आई हुई है। अब पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल करेगी ताकि यह पता किया जा सके कि उक्त लड़कियों को कहां-कहां सप्लाई किया गया था और इस धंधे में कौन-कौन लोग शामिल है। आशंका जताई जा रही है कि इस धंधे में शहर के कई नामचीन लोग संलिप्त है। लड़कियों की गिरफ्तारी से उन लोगों में चिंता पैदा हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+