भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मायावती ने मोर्चा खोला

मायावती ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की बैठक में यह आदेश दिया कि सभी विभागों में विजिलेन्स के मामलों को शीघ्र निपटाया जाये। काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाए तथा भ्रष्ट अधिकारियों को रंगे हाथों पकड़वाया जाये। मुख्यमंत्री के यह तेवर देखने के बाद अधिकारी परेशान हैं।
उन्होंने कहा है कि हर कीमत पर इन आदेशों का पालन हो। बसपा मुखिया ने कहा कि उनकी सरकार हर स्तर पर भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बक्शा नहीं जायेगा। मायावती ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि भ्रष्ट अधिकारियों की सूची बनायी जाए। कुछ जिलाधिकारियों का कहना है कि सत्तारूढ़ दल के कुछ विधायक महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण अधिनियम (मनरेगा) को लेकर झूठी शिकायतें कर रहे हैं जिससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है












Click it and Unblock the Notifications