40 मिनट तक आसमान में चक्कर काटती रहीं ममता बनर्जी

बागडोगरा से कोलकाता आने में 40 मिनट लगते हैं लेकिन यह विमान 110 मिनटों में पहुंचा। ममता भूकंप से प्रभावित उत्तरी बंगाल और सिक्किम के दो दिवसीय दौरे से लौटीं रही थी। हवाई अड्डे के सूत्रो ने यहां बताया कि विमान यातायात नियंत्राण (एटीसी) कक्ष ने मुख्यमंत्री के विमान और अन्य विमानों को आसमान में ही चक्कर लगाना को कहा क्योंकि उसने किंगफिशर के एक विमान को आपात स्थिति में उतरने की इजाजत दी थी।
सूत्रो के अनुसार बागडोगरा से गुवाहाटी जा रहे किंगफिशर विमान ने आपात स्थिति में एटीसी से उतरने की इजाजत मांगी क्योंकि यह विमान खराब मौसम के कारण गुवाहाटी हवाई अड्डे पर उतर नहीं पाया था।












Click it and Unblock the Notifications