इरोम शर्मिला पर दो फाड़ हुई टीम अन्ना

आपको बता दें कि टीम अन्ना की कोर टीम के सदस्य और असम के आरटीआई कार्यकर्ता अखिल गोगोई ने इस मामले में पहल की और कहा था कि अन्ना को शर्मिला को समर्थन देना चाहिए। अन्ना इसके लिए तैयार भी थे और उन्होंने अपना अनशन समाप्त करने के बाद 28 अगस्त को मणिपुर जाने का कार्यक्रम भी बनाया, लेकिन कोर कमेटी की बैठक होने तक इसे टाल दिया गया। सूत्रों के मुताबित अन्ना के गांव में हुई बैठक में प्रशांत भूषण अरविंद केजरीवाल और मेधा पाटकर ने अन्ना का प्रस्तावित यात्रा का समर्थन किया, लेकिन पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी औऱ कुमार विश्वास ने इस यात्रा पर विरोध जताया औऱ कहा कि अन्ना को अपनी लड़ाई जनलोकपाल के मुद्दे पर ही केंद्रित करनी चाहिए और शर्मिला के मामले पर या किसी अन्य मामले में अन्ना को शामिल नहीं होना चाहिए।
सूत्रों ने बताया कि बैठक में किरण और विश्वास ने यह भी कहा कि कल को यदि कश्मीर के अलगाववादी अन्ना हजारे का समर्थन मांगने लगेंगे तो क्या उन्हें भी अन्ना का समर्थन मिलेगा। सूत्रों का कहना है कि किरण बेदी चाहती हैं कि इस मामले का पहले अध्ययन करना चाहिए क्योंकि यह बेहद पेंचीदा मामला है। पर अन्ना की इच्छा को देखते हुए वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और अरविंद केजरीवाल हालात का जायजा लेने के लिए 10 अक्टूबर के बाद इंफाल जाएंगे और इरोम शर्मिला से मिलेंगे। सूत्रों का कहना है कि यदि इन लोगों ने इरोम के बारे में यदि कोई बेहतर रिपोर्ट सौंपी तो संभव है कि अन्ना भी मणिपुर रवाना हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications