हिसार उपचुनाव: अजय चौटाला ने तोड़ी आचार संहिता

इसके अलावा अजय सिंह चौटाला द्वारा बिना अनुमति के लाल बत्ती वाहनों का भी प्रयोग किया गया, यह भी आर्दश चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन है। जिन वाहनों पर लाल बत्ती लगी हुई थी, उन वाहनों का नम्बर एचआर25ए-4977 व एचआर26एस-4679 है। इसके साथ ही एक जैन कार जिसका नम्बर एचआर29एच/0101 है, भी बिना अनुमति के चुनाव प्रचार में प्रयोग की गई।
जिला प्रशासन स्वतंत्र, स्वच्छ व निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न करवाने हेतू प्रतिबद्ध है। इस सूचना के आधार पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. अमित अग्रवाल ने अजय सिंह चौटाला को 24 घण्टे के भीतर अपना उत्तर देने के लिए निर्देश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications