मुंबई में अब गे भी निकालेंगे स्लट वॉक

यह गे पार्टी आयोजित करने वाले आयोजकों का कहना है कि यह पार्टी गैरकानूनी नहीं है। उन्हें सिर्फ इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि वे लोग गे हैं। इस तरह की पार्टी होना मुंबई में आम बात है। पुलिस का कहना था कि इस पार्टी में इन लोगों ने नशा कर रखा था और देर रात तक पार्टी कर रहे थे जिस वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया था। गे लोगों का कहना है कि पुसिल ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया और उन्हें गालियां दीं।
इस पार्टी में शामिल रहे गे समुदाय के कई लोगों का कहना है कि पुलिस ने गलत तरीके से उन पर कार्रवाई की। पार्टी में आए मेहमानों पर जुर्माना लगाया गया। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर देर रात में पार्टी करना और गलत तरह का आचरण करना बुरा माना जाता है। लेकिन यह पार्टी तो एक होटल में आयोजित की जा रही है। इस पार्टी में पुलिस ने सिर्फ लोगों को निशाना बनाया जो गे थे।












Click it and Unblock the Notifications