यूपी चुनाव के दौरान सुनायी देगी प्राचीन डुगडुगी की आवाज

Dugdugi to be heard in Uttar Pradesh elections
लखनऊ। कहते हैं कि इतिहास खुद को दोहराता है। उत्‍तर प्रदेश में भी ऐसा ही होगा। विधान सभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग अब मुनादी (डुगडुगी) बजवाकर लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करेगा। आयोग ने तय किया है कि इसके लिए बकायदा टीम बनाकर डुगडुगी की व्यवस्था की जाएगी जो इलाकों में जाकर आयोग का संदेश लोगों तक पहुंचाएंगे।

चुनाव में आम जनता की घटती दिलचस्पी को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने 18 वर्ष पूरा कर रहे युवाओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए आधुनिकतम माध्यमों के साथ ही पारम्परिक प्रचार माध्यमों का भी सहारा लिया जा रहा है। निर्वाचन आयोग की माने तो नये सिस्टम के तहत नगरीय इलाकों में लाउडस्पीकर से प्रचार-प्रसार किया जाएगा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में डुगडुगी बजवाई जाएगी।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने कहा है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए ऐसे लोगों का सहारा लिया जाएगा, जो प्रचार के इस कार्य में माहिर हैं। मतदाता बनाने के लिए विशेष अभियान की तिथियों में मतदान केन्द्रों पर राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त किये गए एजेन्ट, ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा, एएनएम, किसान सेवक, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी तथा लेखपाल आदि की भी मदद ली जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक हेल्प डेस्क बनायी जाएगी जो मतदाताओं का आवेदन फार्म भरने में सहायता करेगी। प्रत्ेयेक मतदान केन्द्र पर मतदाताओं की फोटो खींचने के लिए कैमरों की समुचित व्यवस्था की जाएगी ताकि सभी मतदाताओं के फोटो लिए जा सकें। वहीं फार्मों को जमा करने के लिए ड्राप बाक्स रखने की व्यवस्था की जाएगी। मतदाता बनाओ अभियान में निर्वाचन आयोग शैक्षिक संस्थाओं की भी मदद लेगा। शैक्षिक संस्थाओं के स्वयंसेवक छात्रों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडटों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं का भी पुनरीक्षण कार्य में सहयोग लिया जाएगा। निर्वाचन आयोग के मुताबिक पुनरीक्षण का काम 29 सितम्बर से शुरू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+