डेरा के महा सफाई अभियान से दिल्ली हुई 'नीट एंड क्लीन'

Dera Sachcha Sauda cleans Delhi in a day
नई दिल्ली/सिरसा। देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए गए 'हो पृथ्वी साफ, मिटे रोग अभिशाप' नामक सफाई महा अभियान के तहत सैकड़ों, हजारों नही बल्कि लाखों हाथ सड़कों और गलियों में फैली गंदगी को उठाते हुए स्वच्छता को अपनाने का संदेश देते नजर आए। इस सफाई महा अभियान का शुभारंभ डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने राजघाट पर हरी झंडी दिखाकर किया। गुरूजी द्वारा अभियान का शुभारंभ किए जाने के पश्चात पूरे राजधानी क्षेत्र में एक साथ लाखों सेवादार सफाई अभियान में जुट गए, और देखते ही देखते पूरी दिल्ली 'नीट एंड क्लीन' नजर आने लगी।

दिल्ली को 13 जोन व 329 सैक्टरों में बांटा गया

डेरा प्रवक्ता डा. आदित्य इन्सां व डा. पवन इन्सां ने बताया कि इस सफाई महाअभियान में डेरा सच्चा सौदा के करीब 4 लाख पुरूष व महिला श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। संपूर्ण दिल्ली को 13 जोन व 329 सैक्टरों में बांटा गया है, जहां हर सैक्टर में जिम्मेवार सेवादारों की अगुवाई में हजारों की संख्या में सेवादार सफाई कार्य में जुटे हुए हैं। उन्होंने संभावना जताई कि संभवत: बुधवार सायं तक पूरी दिल्ली में सफाई कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा और अगर फिर भी जरूरत हुई तो यह अभियान वीरवार को भी जारी रहेगा।

सफाई की सेवा मानवता की सेवा - संत गुरमीत

इस अवसर पर डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां ने पत्रकारों को कहा कि सफाई की सेवा मानवता की सेवा है, इससे न केवल रोगों से बचा जा सकेगा बल्कि प्रकृति भी खुश होगी तथा प्राकृतिक आपदाएं कम आएंगी। उन्होंने कहा कि राजधानी देश की शान है, इस पर हमें नाज होना चाहिए। उन्होंने सेवादारों से आह्वान किया कि राजधानी में चलाया गया सफाई महा अभियान मिसाल होना चाहिए, ताकि तंदूरूस्ती के साथ साथ दूसरे देशों से आने वाले लोग भी हमारी संस्कृति को समझें। उन्होंने कहा कि भारत विश्वगुरू है तथा इसे विश्वगुरू बनाए रखने के लिए हम सबको हर संभव प्रयास करने चाहिए।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए गुरू जी ने कहा कि हाल ही में सिक्कम में आए भूकंप पीडि़तों की सुध लेने के लिए डेरा सच्चा सौदा की टीमें सर्वेक्षण के लिए गई हुई हैं तथा पीडि़तों को डेरा द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। ससे पूर्व गुरू जी व उनकी माता नसीबकौर इन्सां ने महात्मा गांधी के समाधिस्थल राजघाट पर पहुंचे तथा श्रद्धासुमन अर्पित किए।

गुरू जी व उनकी माता ने समाधि स्थल के निकट स्थित पार्क के पास सड़क पर अपने पावन कर कमलों से झाडू लगाकर सफाई महाअभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान 'हो पृथ्वी साफ, मिटे रोग अभिशाप' का स्लोगन लिखे गुब्बारे आसमान में छोड़े तथा हरी झंडी दिखा कर अभियान का आगाज किया। इस अवसर पर उनके साथ उनके दामाद एवं शाह सतनाम जी हैल्थ केयर विंग के अध्यक्ष डा. शान-ए-मीत इन्सां, संत जी की पुत्रियां चरणप्रीत कौर इन्सां व हनीप्रीत इन्सां , दोहती स्वीटलक इन्सां सहित पूरा शाही परिवार उपस्थित था।

दिल्ली वाले बोल उठे वाह भई वाह!

डेरा के सेवादारों की सेवा की भावना की समस्त दिल्लीवासियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। जहां से भी डेरा के सेवादार गुजरे, वो गलियां और सड़कें चकाचक नजर आने लगी। सफाई अभियान के दौरान 'शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स' की वर्दी पहने सेवादार अलग ही नजर आ रहे थे। दिल्ली में चलाए गए इस सफाई महाअभियान को लेकर जगह-जगह बड़े बड़े होर्डिंग्स भी लगाए गए थे वहीं डेरा के सेवादार इस महाअभियान में स्वच्छता का संदेश देते हुए स्लोगन लिखी हुए तख्तियां व बैनर अपने हाथों में उठाए और स्वच्छता संबधित नारे लगाते हुए चल रहे थे।

डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों के इस अनूठे कार्य की मानों समस्त दिल्ली भी साक्षी बनी हुई थी। कभी न थमने वाली दिल्ली डेरा के इस कार्य को रुक-रुक कर देख रही थी। कहीं बसों व मैट्रो ट्रेन के इंतजार में खड़े लोग तो कहीं लालबत्ती होने पर गतंव्य की ओर जाने की प्रतिक्षा करते लोग निस्वार्थ भाव से सेवा करते डेरा श्रद्धालुओं को देखकर मानो अचंभित हो रहे थे तथा उनके मुंह से अनायास ही वाह! निकला रहा था।

डेरा द्वारा चलाए गए इस महाअभियान की दिल्ली शासन-प्रशासन, गणमान्य व स्थानीय लोगों ने भी मुक्तकंठ से प्रशंसा की और कोटि कोटि धन्यवाद किया। इस अभियान के दौरान डेरा के सेवादारों का अनुशासन देखते ही बनता था। आगे आगे डेरा के सेवादार झाड़ू लगाते चल रहे थे, तो दूसरी पंक्ति के सेवादार साथ साथ कूड़ा कर्कट को ट्रालियों में डाल रहे थे। सेवादारों ने बिना रूके और थके देर सायं तक दिल्ली के अधिकतर इलाकों में सफाई अभियान चलाकर मानों उनकी सूरत ही बदल दी, जिन इलाकों में कल तक गंदगी फैली नजर आती थी आज वही गलियां यूं लग रही थी मानों किसी खास के स्वागत में सजाई गई हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+