मेरी स्वाभिमान यात्रा से घबरा गये राजनेता : बाबा रामदेव
क्योंकि वो जानते हैं कि सरकार जनता के साथ बहुत नाइंसाफी कर रही हैं और ऊपर से स्वाभिमान यात्रा को मिल रहा लोगो का साथ सरकार की परेशानी का कारण बना हैं इसलिए वो उल्टे-सीधे बयान दे रही है। गौरतलब है कि बाबा रामदेव ने ये प्रतिक्रिया कांग्रेस के उस बयान पर दी है जिसमें कांग्रेस ने बाबा रामदेव की यात्रा को लोगों का मनोरंजन का साधन बताया था।
आपको बता दें कि बाबा रामदेव इन दिनों अपनी स्वाभिमान यात्रा पर हैं। बाबा रामदेव ने चुनौती देते हुए कहा कि ये यात्रा उनकी अपनी है इसलिए उन्हें किसी भी राजनैतिक पार्टी के चरित्र प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। क्योंकि किसी राजनैतिक पार्टी का अपना कोई चरित्र ही नहीं है।
बाबा रामदेव ने कहा कि योग सीखाना कोई गुनाह नहीं है। अपने करीबी बालकृष्णन पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश हुई है। सरकार उनकी आवाज को दबाना चाहती है इसलिए वो ऐसा कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications