दिल्ली में कार में आग, जिंदा जला

सूत्रों ने बताया कि कार में आग लगने से कार में बैठा व्यक्ति बाहर नहीं निकल सका और वहीं उसकी दर्दनाक मौत हो गई। आग की सूचना पर पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। पर पुलिस जबतक वहां पहुंची सब कुछ जलकर खत्म हो चुका था। अभी तक मृतक के बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। प्रशासन के कुछ बड़े अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। गाड़ी के मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications