प्रणव की चिट्ठी से चिदंबरम दोषी साबित, हटें या हटाएं जाएं: बीजेपी

ome Minister P Chidambaram
दिल्‍ली। मुख्‍य विपक्षी दल बीजेपी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रणव मुखर्जी की प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी से यह साबित होता है कि चिदंबरम 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले में आरोपी हैं। अब गृहमंत्री पी चिदंबरम की यह नैतिक जिम्‍मेदारी बनती है कि वे अपने पद से इस्‍तीफा दें। या फिर यूपीए उन्‍हें उनके पद से बर्खास्‍त करे। वित्‍तमंत्री प्रणव मुखर्जी ने पीएमओ को चिट्ठी लिखकर यह बात कही थी कि अगर उस समय वित्‍तमंत्री पद पर रहते हुए चिदंबरम चाहते तो 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले को रोक सकते थे।

वित्‍तमंत्री प्रणव मुखर्जी की चिट्ठी सामने आने के बाद से बीजेपी ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता सीएजी के अध्‍यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि वित्‍तमंत्री पद पर रहते हुए चिदंबरम ने गड़बडि़यां की हैं जो अब सामने आ रही हैं। इसके अलावा देश की आं‍तरिक सुरक्षा के मामले में भी वे पूरी तरह से विफल रहे हैं। जिस लिहाज से उन्‍हें अपने पद से इस्‍तीफा दे देना चाहिए।

2जी स्‍पेक्‍ट्रम मामले में यूपीए से अभी तक पूर्व संचार मंत्री ए राजा और कनिमोझी तिहाड़ जेल पहुंचे हैं। जबकि दयानिधि मारन कपड़ा मंत्रालय खो चुके हैं। ये तीनों नेता गठबंधन में शामिल डीएमके से थे। पहला ऐसा मामला आ रहा है जिसमें यूपीए की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस का नेता शामिल है। 2जी स्‍पेक्‍ट्रम मामले पर पार्टी के 2 बड़े नेता प्रणव मुखर्जी और पी चिदंबरम आमने-सामने नजर आ रहे हैं। कांग्रेस में इस मामले पर फूट पड़ती हुई नजर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+